• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

कमलेख लधौन की लोहे की कढ़ाइयों के ब्रांड एंबेसडर बने जिलाधिकारी मनीष कुमार, हाथ से बनी काली कुमाऊँ की कढ़ाइयाँ बढ़ाती हैं स्वाद, देती हैं प्राकृतिक आयरन लोकल फॉर वोकल को मिला प्रशासनिक समर्थन। (Champawat News)

Posted by admin
2025-12-17 16:48:57
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

कमलेख लधौन की लोहे की कढ़ाइयों के ब्रांड एंबेसडर बने जिलाधिकारी मनीष कुमार, हाथ से बनी काली कुमाऊँ की कढ़ाइयाँ बढ़ाती हैं स्वाद, देती हैं प्राकृतिक आयरन लोकल फॉर वोकल को मिला प्रशासनिक समर्थन।


लोहाघाट। काली कुमाऊँ की परंपरागत शिल्पकला को नया आयाम देते हुए कमलेख लधौन गांव में हाथ से बनी लोहे की कढ़ाइयों को जिलाधिकारी मनीष कुमार का सशक्त समर्थन मिला है। इन विशिष्ट कढ़ाइयों में बना भोजन न केवल स्वाद में कई गुना बेहतर होता है, बल्कि इससे प्राकृतिक रूप से आयरन भी प्राप्त होता है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। एक समय लोहाघाट की पहचान रहे सांभर के जूते का कारोबार भले ही समय के साथ विलुप्त हो गया हो, लेकिन पाटी ब्लॉक अंतर्गत कमलेख लधौन गांव के उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार पुष्कर राम आज भी अपने पूर्वजों की विरासत को जीवित रखे हुए हैं। उनके साथ उनके पुत्र कैलाश राम, बहू ममता देवी और पौत्र अश्मित कुमार पीढ़ी दर पीढ़ी इस कला को आगे बढ़ा रहे हैं।
गांव में तैयार की जाने वाली लोहे की कढ़ाइयों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें बनाने में कितनी मेहनत लगती है। लोहे को हाथ से पीट-पीटकर आकार देना आसान नहीं। इस कठिन श्रम को देखकर आज भी पसीना आ जाता है। पुष्कर राम ने गांव में रहते हुए ही इस शिल्प को सीखा और आज उनके बनाए उत्पाद लगभग 15 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
पुत्र कैलाश राम विभिन्न स्थानों पर जाकर इन उत्पादों की बिक्री करते हैं। कैलाश लोहे की कढ़ाइयाँ के नाम से ये उत्पाद बाजार में पहचान बना चुके हैं। नगर के स्टेशन बाजार में वीर कालू सिंह मेहरा चौक में कैलाश ने स्थायी स्टॉल भी लगाया है, जहाँ उनकी पत्नी ममता देवी भी सक्रिय सहयोग देते हैं।
जब जिलाधिकारी मनीष कुमार को इस अनमोल सौगात के बारे में जानकारी मिली, तो वे स्वयं कैलाश के स्टॉल पर पहुँचे और शिल्पकार परिवार से संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कढ़ाइयों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए और वे स्वयं इसके लिए पहल करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह मॉडल जिले की ऐसी विशिष्ट सौगात है, जिसे उपहार के रूप में दिया जाए तो पाने वाला व्यक्ति इसे वर्षों तक याद रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिल्वर के बर्तनों में भोजन पकाने से कई रोगों की आशंका रहती है, जबकि लोहे की कढ़ाइयाँ स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी हैं।


लोहे की कढ़ाइयों की खासियत।

लोहाघाट। हाथ से बनी कढ़ाइयों को नींबू और राख से साफ करने पर स्टेनलेस स्टील जैसी चमक आ जाती है। इनमें जंग नहीं लगती।
भोजन में प्राकृतिक रूप से आयरन की मात्रा बढ़ती है।
स्वाद कई गुना बेहतर हो जाता है। कढ़ाई के अलावा फ्राइंग पैन, इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन, पूजा सामग्री सहित अनेक उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

फोटो - कैलाश के स्टॉल पर पहुँचकर उत्साहवर्धन करते जिलाधिकारी मनीष कुमार, साथ में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in