• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पलायन के दौर में पहाड़ों के लिए उम्मीद की मिसाल बने श्री राज भट्ट जो प्रतिवर्ष दो माह अपने लोगों के बीच, अपनी भाषा व पहाड़ी भोजन पर जीते हैं, इंग्लैंड की ईलारा कंपनी के सीईओ होकर भी हर वर्ष माटी का तिलक लगाने गांव लौटते हैं, समाजसेवा में खर्च करते हैं 10 करोड़ से अधिक रुपए प्रतिवर्ष। (Champawat News)

Posted by admin
2025-12-19 18:18:22
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पलायन के दौर में पहाड़ों के लिए उम्मीद की मिसाल बने श्री राज भट्ट जो प्रतिवर्ष दो माह अपने लोगों के बीच, अपनी भाषा व पहाड़ी भोजन पर जीते हैं, इंग्लैंड की ईलारा कंपनी के सीईओ होकर भी हर वर्ष माटी का तिलक लगाने गांव लौटते हैं, समाजसेवा में खर्च करते हैं 10 करोड़ से अधिक रुपए प्रतिवर्ष।


चंपावत। जहां पहाड़ों की सुंदर लेकिन संघर्षपूर्ण प्रकृति को छोड़कर लोग रोज़गार की तलाश में मैदानी क्षेत्रों की भीड़ का हिस्सा बनते जा रहे हैं, वहीं चंपावत जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत कनाकोट गांव के मूल निवासी राज भट्ट पलायन की इस पीड़ा के बीच एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते आ रहे हैं। इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ईलारा कंपनी के सीईओ होने के बावजूद श्री भट्ट हर वर्ष दो माह का समय निकालकर अपनी जन्मभूमि में लौटते हैं और माटी का तिलक लगाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। गरीबी और संघर्ष से भरे जीवन से उठकर शिखर तक पहुंचे श्री भट्ट आज न केवल चंपावत बल्कि पूरे उत्तराखंड में सेवा, संवेदना और समर्पण की पहचान बन चुके हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण में अतुलनीय योगदान। श्री भट्ट प्रतिवर्ष अपनी कमाई से 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि समाजसेवा के कार्यों में व्यय कर रहे हैं। उनके योगदान से शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्रों को मजबूत सहारा, स्वास्थ्य सेवाओं में जरूरतमंदों को राहत, दिव्यांग एवं नेत्रहीनों को सम्मानजनक जीवन, पर्वतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के प्रयास, हताश और निराश लोगों के जीवन में नई आशा और मुस्कान। हाल ही में पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में आम लोगों को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे "सीमांत सेवा हॉस्पिटल" के लिए श्री भट्ट ने तीन करोड़ रुपये का अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया है, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। श्री भट्ट को ऐसी ईश्वरीय प्रेरणा मिली है कि यह गौ सेवा को अपने मिशन में मजबूत के साथ सामिल किए हुए हैं।
61 वर्षीय श्री राज भट्ट का पूरा जीवन समाज को समर्पित है। न किसी प्रचार की चाह, न किसी स्वार्थ का भाव। उन्होंने अपने सभी सेवा कार्यों को अपनी माता राधा देवी भट्ट एवं कर्मयोगी पिता डॉ. लीलाधर भट्ट के नाम समर्पित किया है। उनके संस्कारों और विचारों ने ही उन्हें यह राह दिखाई। इन कार्यों में लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल साए की तरह उनके साथ खड़े हैं। श्री भट्ट का व्यक्तित्व तब और विराट हो जाता है जब वे गांव में आम लोगों के बीच बैठकर अपनी बोली में संवाद करते हैं, मंडुवे की रोटी, भट्ट की चढ़क्वानी, गहत की दाल, भांग की चटनी और लाल चावल की खीर जैसे पारंपरिक पहाड़ी भोजन को अपनाते हैं। अपने दो माह के प्रवास के दौरान वे पूर्णतः पहाड़ी जीवनशैली और भोजन का ही अनुसरण करते हैं, जिससे उनका जुड़ाव और भी गहरा हो जाता है। जैसे पर्वतों से निकलने वाली नदी अपना रास्ता खुद बनाती है, वैसे ही श्री राज भट्ट ने भी संघर्षों के बीच अपनी राह बनाई और आज देवभूमि उत्तराखंड में सेवा के हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। उनका जीवन पहाड़ों के युवाओं के लिए यह संदेश देता है कि सफलता कहीं भी मिले, जड़ें अपनी माटी में ही मजबूत रहती हैं।

फोटो - राज भट्ट माथे में चश्मा लगाए साथ में नरेन्द्र लडवाल।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in