🔊
उत्तराखंड में 27 दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासनादेश जारी, गुरु गोविंद सिंह जयंती पर प्रदेशभर में छुट्टी का ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर प्रदेश में शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक शासकीय/अशासकीय संस्थानों तथा विद्यालयों में लागू रहेगा। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित सभी विभागों, जिलाधिकारियों एवं मंडलायुक्तों को आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देशित किया गया है कि उक्त अवकाश की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित कराई जाए।
यह आदेश 23 दिसंबर 2025 को जारी किया गया, जिस पर सचिव विनोद कुमार सुमन के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित हैं।
इस निर्णय से प्रदेशभर में गुरु गोविंद सिंह जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने में लोगों को सुविधा मिलेगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: