🔊
नशा तस्करों पर चम्पावत पुलिस का कड़ा प्रहार, 1.5 किलो अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी से ड्रग माफिया में हड़कंप
चम्पावत।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करते हुए चम्पावत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 26 दिसंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री शिवराज सिंह राणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष पाटी श्री ओम प्रकाश के नेतृत्व में थाना पाटी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 1.500 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने वालिग क्षेत्र में भैटी रोड तिराहे के पास से
अभियुक्त नंदन सिंह पडियार पुत्र ख्वैट/फैंट सिंह, उम्र लगभग 50–55 वर्ष, निवासी ग्राम गंगास, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल को दबोच लिया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 03 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी चम्पावत का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी सही जगह-जेल-भेजा जा रहा है।
जनवरी 2025 से अब तक की बड़ी उपलब्धि
जनपद चम्पावत में वर्ष 2025 में अब तक-
143 अभियुक्त गिरफ्तार
90 एनडीपीएस अभियोग पंजीकृत
बरामद मादक पदार्थों का विवरण:
चरस - 26.682 किग्रा
स्मैक/हेरोइन - 2263.4 ग्राम
एमडीएमए - 5.789 किग्रा
अफीम -986 ग्राम
नशीले इंजेक्शन - 83 अदद
कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत:
₹17,74,54,400 (सत्रह करोड़ से अधिक)
तस्करों पर कड़ा कानून
गैंगस्टर एक्ट: 02 मुकदमे, 06 अभियुक्त
PIT NDPS एक्ट: 03 अभियुक्त
धारा 27 NDPS: 02 अभियोग, 03 अभियुक्त
धारा 29 NDPS: 11 अभियोग, 30 अभियुक्त
पुलिस की जनता से अपील
उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि कहीं भी नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत
112 या नजदीकी थाना/चौकी पर सूचना दें।
गिरफ्तारी टीम
थानाध्यक्ष पाटी ओम प्रकाश, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, चौकी प्रभारी देवीधुरा दिलबर भंडारी सहित पाटी थाना व एसओजी की संयुक्त टीम शामिल रही।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: