• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट का लाल, चंपावत का गौरव, मेजर जनरल मनोज खर्कवाल की उपलब्धि ने मॉडल जिले की सैन्य परंपरा को दी नई ऊंचाई। (Champawat News)

Posted by admin
2025-12-27 17:35:45
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट का लाल, चंपावत का गौरव, मेजर जनरल मनोज खर्कवाल की उपलब्धि ने मॉडल जिले की सैन्य परंपरा को दी नई ऊंचाई।


लोहाघाट। सैन्य परंपरा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड, विशेषकर मॉडल जिला चंपावत के इतिहास में 26 दिसंबर की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। लोहाघाट जैसे छोटे नगर से निकलकर भारतीय सेना के सर्वोच्च पदों में से एक मेजर जनरल तक पहुंचना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे जिले, क्षेत्र और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। यह उपलब्धि लोहाघाट निवासी मनोज खर्कवाल ने हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प, परिश्रम और अनुशासन के बल पर सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण मुकाम पाया जा सकता है। मेजर जनरल मनोज खर्कवाल की सफलता इसलिए भी विशेष महत्व रखती है क्योंकि वे मॉडल जिला चंपावत के पहले ऐसे सैन्य अधिकारी बने हैं जिन्होंने इस स्तर तक पहुंचकर जिले का मान राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया है। शिक्षाविद पिता प्रोफेसर एससी खर्कवाल और माता श्रीमती शांति खर्कवाल के संस्कारों में पले-बढ़े मनोज खर्कवाल शुरू से ही मेधावी रहे। उनकी शिक्षा-दीक्षा और सेना में लंबी, अनुशासित सेवा इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा जब परिश्रम से जुड़ती है तो इतिहास रचती है।
एनडीए से चयन और भारतीय सैन्य अकादमी से कमीशन प्राप्त करने के बाद लगभग 24 वर्षों तक आर्टिलरी रेजीमेंट में सेवाएं देना और हर दायित्व को निष्ठा से निभाना उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पदोन्नति केवल एक अधिकारी की तरक्की नहीं, बल्कि उस भरोसे की मुहर है जो भारतीय सेना ने उनकी योग्यता, अनुभव और निर्णय क्षमता पर लगाई है।
मनोज खर्कवाल की इस उपलब्धि ने यह भी संदेश दिया है कि चंपावत जैसे सीमांत जिले केवल वीर सपूत ही नहीं, बल्कि उच्च सैन्य नेतृत्व देने की क्षमता भी रखते हैं। आज जब क्षेत्र के युवाओं में भविष्य को लेकर अनेक प्रश्न और असमंजस हैं, ऐसे समय में मेजर जनरल खर्कवाल का जीवन संघर्ष, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों द्वारा व्यक्त की गई शुभकामनाएं इस बात का संकेत हैं कि यह सफलता व्यक्तिगत न रहकर सामूहिक गर्व में बदल चुकी है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को सेना और राष्ट्रसेवा की ओर प्रेरित करेगी और चंपावत की पहचान को और मजबूत बनाएगी।
निस्संदेह, मेजर जनरल मनोज खर्कवाल की पदोन्नति केवल एक समाचार नहीं, बल्कि उस उम्मीद का प्रतीक है कि पहाड़ों से उठी मेहनत और लगन की आवाज़ देश की सर्वोच्च संस्थाओं तक गूंज सकती है। यही मॉडल जिले की असली पहचान और सबसे बड़ी पूंजी है। मेजर जनरल मनोज की सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा काबिना मंत्री राज शेखर जोशी, आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अनिल पुनेठा, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सीईओ एवं सैक्रेटरी जनरल डां रंजीत मेहता, इंग्लैंड की इलारा कम्पनी के सीईओ राज भट्ट, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा राज्यमंत्री श्याम पांडेय, जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, बाराकोट की ब्लाक प्रमुख सीमा आर्या, महेंद्र ढ़ेक, लडवाल फाउंडेशन के चैयरमेन नरेंद्र लडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी आदि तमाम प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी है


फोटो - मेजर जनरल मनोज खर्कवाल ।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in