🔊
चम्पावत-लोहाघाट में 3 दिन बिजली संकट, रोज़ 10 घंटे रहेगा शटडाउन, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद, 132 केवी लाइन मरम्मत के चलते तीन दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति।
चम्पावत/लोहाघाट।
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा 132 केवी पिथौरागढ़-लोहाघाट लाइन के द्वितीय सर्किट में मरम्मत/मेंटेनेंस कार्य किए जाने के चलते आज से अगले तीन दिनों तक दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक संबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक (लगभग 10 घंटे) बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र-
चम्पावत टाउन, लोहाघाट टाउन, सल्ली, मंच, तामली, सुल्त्याड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र,
लोहाघाट सम्पूर्ण क्षेत्र, बाराकोट, देवीधुरा, रीठासाहिब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके
कारण-
132 केवी लाइन के टावरों के बीच तार खिंचाई/मरम्मत कार्य।
अपील-
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें तथा यदि इन्वर्टर/जनरेटर का उपयोग करें तो मुख्य लाइन को अलग (आइसोलेट) रखना सुनिश्चित करें।
बिजली गुल रहने से आम जनजीवन, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी कार्यालयों पर भी असर पड़ने की संभावना है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: