🔊
छोटे जिले की बड़ी उपलब्धि: अपर्णा पनेरू, चम्पावत की कलाकार अपर्णा पनेरू की ऐंपण कला को मिली राष्ट्रीय पहचान
चम्पावत। जिले की प्रतिभाशाली कलाकार अपर्णा पनेरू की पारंपरिक ऐंपण लोक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनकी ऐंपण कला पर आधारित वीडियो को राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी, नई दिल्ली द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा किया गया है, जिससे चम्पावत का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है।
वर्तमान में अपर्णा पनेरू जनवरी माह भर राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, नई दिल्ली में लाइव ऐंपण कला प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी दे रही हैं। उत्तराखंड की समृद्ध लोक कला परंपरा को वे देशभर के दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत कर रही हैं।
चम्पावत जैसे छोटे पहाड़ी जिले से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना न केवल अपर्णा पनेरू के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से स्थानीय कलाकारों को भी नई प्रेरणा मिल रही है और उत्तराखंड की लोक कला को नई पहचान मिल रही है।
आप भी घर, प्रतिष्ठान, पूजा व विशेष अवसरों के लिए सुंदर ऐंपण आर्ट
ऑर्डर के लिए संपर्क करें: 9105221743
ऐंपण आर्ट उत्तराखंड