🔊
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गोरखनाथ धाम के महंत योगी राम नाथ जी की शिष्टाचार भेंट, सिद्ध बाबा जसवंत नाथ जी की पुण्यतिथि पर भंडारे का दिया आमंत्रण
देहरादून।
गोरखनाथ धाम के महंत योगी राम नाथ जी, श्री गोरख धूना मंच, तल्लादेश (जनपद चम्पावत) द्वारा आज उत्तराखंड के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर आगामी 18 जनवरी 2026 को सिद्ध बाबा जसवंत नाथ जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में पधारने हेतु समस्त तल्लादेश, चम्पावत क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को सादर आमंत्रण प्रदान किया गया।
भेंट के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ जी की कृपा सदैव उन पर बनी रहे, ऐसा मंगल आशीर्वाद भी प्रदान किया गया।
इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, गोरख धूना मंच में स्थित हेलीपैड निर्माण कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
भेंट के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सरल स्वभाव, विनम्रता तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित नेतृत्व की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।