🔊
तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड की ओर एक और कदम, दिगाली चौड़ में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान
चम्पावत।
दिनांक 09 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के निर्देशन एवं उनकी उपस्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज, दिगाली चौड़ में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं आमजन को तम्बाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही तम्बाकू मुक्त ग्राम के दस चरणों के बारे में विस्तार से समझाते हुए तम्बाकू से मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर एनटीसीपी परामर्शदाता हरीश पांडे एवं एनटीसीपी सामाजिक कार्यकर्ता नेहा पांगती द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कानून, तम्बाकू छोड़ने के उपाय एवं जनभागीदारी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियाँ न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती हैं, ऐसे में जन जागरूकता ही इसका सबसे प्रभावी समाधान है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: