• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बदलती सामाजिक परिस्थितियों में वैवाहिक जीवन को बचाने एवं उसे सुखद बनाने की गई है महत्वपूर्ण पहल, सेतु आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग विवाह से पूर्व काउंसलिंग के जरिए युवाओं को कर रहे मानसिक रूप से तैयार। (Champawat News)

Posted by admin
2026-01-15 17:02:19
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बदलती सामाजिक परिस्थितियों में वैवाहिक जीवन को बचाने एवं उसे सुखद बनाने की गई है महत्वपूर्ण पहल, सेतु आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग विवाह से पूर्व काउंसलिंग के जरिए युवाओं को कर रहे मानसिक रूप से तैयार।


चम्पावत। आज के बदलते सामाजिक परिवेश में वैवाहिक जीवन लगातार नई चुनौतियों से जूझ रहा है। शिक्षा, रोजगार, विचारों की असमानता और पारिवारिक मूल्यों में आ रहे बदलावों के कारण अनेक दांपत्य संबंध तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। स्थिति यहां तक पहुंच जाती है कि अच्छे, खाते-पीते और प्रतिष्ठित परिवारों में भी रिश्तों की मिठास कड़वाहट में बदलती जा रही है। इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव बच्चों पर पड़ता है, जिन्हें माता-पिता का संयुक्त प्रेम, स्नेह और सुरक्षित वातावरण नहीं मिल पा रहा है।
इन विकराल परिस्थितियों को देखते हुए स्टेंट स्टीटूट एंड ट्रांसफार्मरमी (सेतु) आयोग एवं राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत विवाह से पूर्व युवक एवं युवती के बीच संवाद स्थापित करने हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली इस काउंसलिंग का उद्देश्य भावी दंपति को वैवाहिक जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं कॉरपोरेट जगत में अपनी गहरी पकड़ रखने वाले राजशेखर जोशी ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं के दांपत्य जीवन के समक्ष अनेक कठिनाइयाँ हैं। कहीं युवक बेरोजगार है, कहीं आय कम है, तो कहीं दोनों पति-पत्नी कार्यरत हैं और ऐसे में अर्जित धन का सही उपयोग, बच्चों की परवरिश तथा भविष्य की योजनाएं विवाद का कारण बन जाती हैं।
श्री जोशी के अनुसार, पहले परिवारों में आचार, विचार और संस्कारों की वह मजबूत डोर होती थी, जो रिश्तों को बांधे रखती थी। माता-पिता को धरती का भगवान माना जाता था, लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में यह बंधन कमजोर पड़ गया है। कई मामलों में बेटे की शादी के बाद वही माता-पिता उसके लिए विरोधी जैसे बन जाते हैं, जो सामाजिक विघटन का गंभीर संकेत है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में कुमाऊं विश्वविद्यालय में इस विषय पर गहन मंथन किया गया है। वर्तमान में देश के 11 राज्यों तथा उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में विवाह-पूर्व काउंसलिंग केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि युवक-युवती को समय रहते मार्गदर्शन दिया जा सके और टूटते रिश्तों को बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिग बास्केट द्वारा उत्तराखंड में नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कुमाऊं मंडल में टनकपुर और हल्द्वानी, जबकि गढ़वाल मंडल में चंबा और चकराता में केंद्र खोले जाएंगे, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।


फोटो - सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in