• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मुख्यमंत्री की परिकल्पना के मांडल जिला चम्पावत को नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मिली शान एवं पहचान, जंगलों में आग लगने का कारक पिरुल को बनाना आजिविका का साधन, भिगराडां मांडल पिरूल ब्रिकेटस की उत्तराखंड में हो रही है व्यापक मांग। (Champawat News)

Posted by admin
2026-01-16 18:29:28
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मुख्यमंत्री की परिकल्पना के मांडल जिला चम्पावत को नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मिली शान एवं पहचान, जंगलों में आग लगने का कारक पिरुल को बनाना आजिविका का साधन, भिगराडां मांडल पिरूल ब्रिकेटस की उत्तराखंड में हो रही है व्यापक मांग।


चम्पावत। उत्तराखंड में जंगलों में लगने वाली आग का मुख्य कारण बनने वाला पिरूल अब मॉडल जिले चम्पावत में आमदनी का साधन और ईंधन का सशक्त विकल्प बनकर उभरा है। इसी अभिनव पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। चम्पावत जनपद के इस नवाचार को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए चयनित किया गया।
दिल्ली में आयोजित 104वें स्कॉच अवार्ड के अवसर पर यह पुरस्कार जिलाधिकारी मनीष कुमार के प्रतिनिधि के रूप में सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी ने प्राप्त किया। विमी जोशी पिछले कई वर्षों से जनपद में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
स्कॉच अवार्ड इंडिया देश में सुशासन, नवाचार और विकास के क्षेत्र में दिया जाने वाला एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है। यह पुरस्कार उन पहलों को प्रदान किया जाता है जो समाज और पर्यावरण के लिए देखा-समझा और मापा जा सकने वाला सकारात्मक बदलाव लाती हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशन एवं नेतृत्व में मांडल जिले की नोडल एजेंसी यूकोस्ट द्वारा भींगराड़ा क्षेत्र में ग्राम प्रधान गीता भट्ट के नेतृत्व में पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट संचालित की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत जंगलों में आग का कारण बनने वाला पिरूल अब महिलाओं की आय का मुख्य स्रोत बन गया है और ईंधन के रूप में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आया है।
ग्राम प्रधान गीता भट्ट द्वारा अब तक लगभग 90 महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ा गया है। महिलाओं से पिरूल का पूर्व संग्रह कर ₹10 प्रति किलो की दर से उसकी खरीद की जाती है, जिसके बाद उससे ब्रिकेट तैयार किए जाते हैं। गीता भट्ट का कहना है कि जिला प्रशासन, वन विभाग एवं यूकोस्ट द्वारा समय-समय पर मिलने वाले प्रोत्साहन से महिलाओं का मनोबल लगातार बढ़ा है। इस नवाचार में सहायक परियोजना निदेशक विंमी जोशी का भी विशेष योगदान रहा है, जो महिलाओं को हर स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मॉडल जिले की उस परिकल्पना को साकार करता है, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को मॉडल जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान बताया। उन्होंने जनपदवासियों और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे नवाचार उत्तराखंड के लिए नई दिशा तय कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस पहल को और व्यापक रूप देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन आने वाले समय में पिरूल संग्रह को और अधिक क्षेत्रों तक विस्तार देने की दिशा में कार्य कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक ब्रिकेट तैयार किए जा सकें और जंगलों की आग से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में लगे सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी।


फोटो - नवाचार के क्षेत्र में जिलाधिकारी की टीम को सम्मानित करते मुख्यमंत्री।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in