• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

एनएचएम के आउटसोर्स कर्मचारियों का दो माह से मानदेय बकाया, मंत्री रेखा आर्या को सौंपा ज्ञापन, आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने उठाई आवाज -ईपीएफ जमा न होने पर भी जताई गहरी नाराज़गी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-01-17 22:09:53
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

एनएचएम के आउटसोर्स कर्मचारियों का दो माह से मानदेय बकाया, मंत्री रेखा आर्या को सौंपा ज्ञापन, आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने उठाई आवाज -ईपीएफ जमा न होने पर भी जताई गहरी नाराज़गी।


चम्पावत। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत आउटसोर्स कंपनी विजिलेंट सिक्योरिटी, प्लेसमेंट एंड डिटेक्टिव सर्विस के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बीते दो माह से मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इस गंभीर मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन, जनपद चम्पावत ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
संगठन का कहना है कि लगातार मानदेय न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, किराया, इलाज और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। इसके साथ ही संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि जनवरी 2025 से कर्मचारियों का ईपीएफ नियमित रूप से जमा नहीं किया गया, जबकि यह श्रम कानूनों के तहत अनिवार्य है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संगठन द्वारा पूर्व में प्रशासन के माध्यम से आउटसोर्स कंपनी को पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही बकाया भुगतान की स्थिति स्पष्ट की गई। संगठन ने इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखना अमानवीय है और इससे कर्मचारियों का मनोबल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
संगठन ने मांग की है कि
दो माह का लंबित मानदेय तत्काल जारी किया जाए।
जनवरी 2025 से लंबित ईपीएफ राशि शीघ्र जमा कर उसकी लिखित जानकारी कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाए।
भविष्य में इस प्रकार की स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आउटसोर्स कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चन्द्र मोहन लडवाल एवं महासचिव दिनेश थ्वाल ने विश्वास जताया कि प्रभारी मंत्री इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय लेंगी, जिससे कर्मचारियों को जल्द राहत मिल सकेगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मिशन निदेशक, एनएचएम उत्तराखंड, जिलाधिकारी चम्पावत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।


फोटो - एनएचएम आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपते संगठन पदाधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in