🔊
पहलनाम हमले के बाद कुमाऊं में सुरक्षा अलर्ट, आईजी ने दिए कड़े निर्देश
नैनीताल, 25 अप्रैल:
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
आईजी अग्रवाल ने बताया कि सभी जिला एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस को तैनात कर लगातार जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की सीमाओं पर स्थित चौकियों पर सख्त निगरानी की जाए और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जाए।
इसके साथ ही खुफिया इकाइयों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सुरक्षा एजेंसियों की इस सक्रियता का उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे से आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है