• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड नैनीताल

नैनीताल कांड: गैराज में खड़ी कार में हुआ दुष्कर्म, 10 दिन तक घुटनों के बल रेंगती रही मासूम; डॉक्टरों ने लौटाया बिना इलाज (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-03 12:20:31
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

नैनीताल कांड: गैराज में खड़ी कार में हुआ दुष्कर्म, 10 दिन तक घुटनों के बल रेंगती रही मासूम; डॉक्टरों ने लौटाया बिना इलाज


नैनीताल, 3 मई:
नैनीताल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 72 वर्षीय ठेकेदार द्वारा दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद बच्ची 10 दिन तक असहनीय पीड़ा में घुटनों के बल रेंगती रही। हैरान करने वाली बात यह है कि जब पीड़िता को लेकर मां हल्द्वानी के महिला अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने इलाज करने से यह कहकर मना कर दिया कि "पहले पुलिस के पास जाओ, फिर इलाज होगा।"

गैराज में कार के अंदर हुआ दुष्कर्म
मां द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि 12 अप्रैल को बच्ची बाजार से सामान लेने गई थी, तभी रुकुट कंपाउंड निवासी ठेकेदार उस्मान ने उसे 200 रुपये का लालच देकर घर बुलाया और वहां गैराज में खड़ी कार में उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर उसका मुंह दबा दिया और घटना बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

गुमसुम बच्ची, डर और दर्द में डूबी रही
घटना के बाद बच्ची मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट गई। कई दिनों तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उसकी हालत बिगड़ती देख बड़ी बहन ने पहले नानी को बुलाया और फिर मां को। बच्ची इतना डरी हुई थी कि मां के आने के दो दिन बाद ही वह घटना बता पाई।

अस्पताल में इलाज से इनकार
25 अप्रैल को मां बच्ची को लेकर हल्द्वानी के महिला अस्पताल पहुंची, जहां ओपीडी पर्चा भी बना। लेकिन आरोप है कि डॉक्टर ने बिना पुलिस रिपोर्ट के इलाज से इनकार कर दिया। मजबूरन मां बच्ची को लेकर लौट आई, जहां वह और ज्यादा बिगड़ती चली गई।

19 दिन बाद टूटी चुप्पी, FIR दर्ज
बुधवार 1 मई को मल्लीताल कोतवाली में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। आरोपी पर IPC की धारा 65(1), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन ने बच्ची और परिवार को कड़ी सुरक्षा में रखा है, और दो काउंसलर नियुक्त किए गए हैं।

प्रशासन की सख्त टिप्पणी
जिलाधिकारी वंदना ने कहा, “अगर बच्ची के इलाज में लापरवाही हुई है, तो ओपीडी पर्चे के आधार पर डॉक्टर को चिह्नित कर उचित कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in