🔊
चम्पावत: हड़ताल पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।
चम्पावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की शाखा चम्पावत एवं लोहाघाट के तत्वावधान में डिप्लोमा इंजीनियरों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम 31 मार्च 2026 को पीडब्ल्यूडी परिसर, चम्पावत में आयोजित किया गया।
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर हरीश पुनेठा द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन इंजीनियर विशाल उप्रेती ने किया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सरकार के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए 27 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल राम, जिला सचिव इंजीनियर किशोर बिष्ट, प्रांतीय समन्वयक इंजीनियर प्रशांत वर्मा सहित कई इंजीनियर मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे इंजीनियरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इंजीनियरों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना कार्यक्रम में इंजीनियर दिव्यांशु, इंजीनियर गरिमा, इंजीनियर हरेश जोशी, इंजीनियर ज्योति कुमारी, इंजीनियर कृतिका, इंजीनियर नीरज ओली समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: