• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

किसानों की आय बढ़ाने को बड़ा कदम सेतु आयोग लाया एग्रो स्टार्टअप कार्यक्रम, तकनीक और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर, राजशेखर जोशी की पहल कृषि, स्टार्टअप और उद्योग के संगम से उत्तराखंड के किसानों को मिलेगा स्थायी समाधान। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-01 20:42:48
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

किसानों की आय बढ़ाने को बड़ा कदम सेतु आयोग लाया एग्रो स्टार्टअप कार्यक्रम, तकनीक और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर, राजशेखर जोशी की पहल कृषि, स्टार्टअप और उद्योग के संगम से उत्तराखंड के किसानों को मिलेगा स्थायी समाधान।


चंपावत। उत्तराखंड में किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु आयोग) ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस पहल के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप से जोड़कर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी के नेतृत्व में कृषि विभाग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, गेट्स फाउंडेशन और सोशल अल्फा के सहयोग से एक व्यापक एग्रो स्टार्टअप कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेती से जुड़े हर चरण उत्पादन से लेकर बाजार तक की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। जोशी ने बताया कि बदलते जलवायु परिस्थितियों के कारण किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फसल उत्पादन, कटाई, भंडारण और विपणन जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन और तकनीकी सहयोग बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, वित्तीय सहायता और नीतिगत समर्थन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जहां सरकार, उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षा जगत मिलकर काम करेंगे और कृषि क्षेत्र के लिए नए समाधान विकसित करेंगे।
यह कार्यक्रम सोशल अल्फा और गेट्स फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जबकि चयनित स्टार्टअप्स को भारत एग्रो इनोवेशन नेटवर्क से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अवसर प्रदान किए जाएंगे।‌ इस पहल से न केवल उत्तराखंड के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य कृषि नवाचार के क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए भी एक मॉडल के रूप में उभर सकता है।



फोटो - राजशेखर जोशी


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in