🔊
बिछड़ी हुई दो बुजुर्ग महिलाओं को चंपावत पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया।
चम्पावत। दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मेला/भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में दो बुजुर्ग महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से पूछताछ कर उनके परिजनों की जानकारी जुटाई गई और शीघ्र ही उनके परिवारजनों से संपर्क स्थापित किया गया। इसके उपरांत दोनों महिलाओं को उनके पुत्र को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी माताओं को सुरक्षित पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना की।
चंपावत पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने परिजनों, विशेषकर बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।