• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

27 सूत्रीय मांगों पर अड़े डिप्लोमा इंजीनियर, 15 दिन से जारी धरना तकनीकी विभागों का काम ठप, सरकार से वार्ता न होने पर बढ़ा आक्रोश, जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-06 19:27:48
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

27 सूत्रीय मांगों पर अड़े डिप्लोमा इंजीनियर, 15 दिन से जारी धरना तकनीकी विभागों का काम ठप, सरकार से वार्ता न होने पर बढ़ा आक्रोश, जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग।


चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संगठन द्वारा अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू किया गया धरना-प्रदर्शन आज 15वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होने से आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हड़ताल का सीधा असर जिले के तकनीकी विभागों पर पड़ा है, जहां कामकाज पूरी तरह ठप हो चुका है। सड़क, सिंचाई, निर्माण समेत तमाम विभागों में विकास कार्य बाधित हो गए हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरना स्थल लोहाघाट में आयोजित सभा में संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल राम कालाकोटी की अध्यक्षता और किशोर राठौर के संचालन में इंजीनियरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार 15 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने उनकी मांगों पर बातचीत तक नहीं की, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आंदोलन में शामिल इंजीनियरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वार्ता शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी 12 विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। सभा में परमानंद पुनेठा, सचिन पुनेठा, बुद्धि शर्मा, दीपचंद कंडवाल, मनोज कुमार बिष्ट, जितेंद्र कर्नाटक, ललित मोहन भट्ट, अंकित कुमार, गौरव बिष्ट, हरिश्चंद्र, नीरज पुजारी, पंकज राय, पंकज पटवा, कमल भट्ट, सुभाष पांडे, विनीत भट्ट, चेतन मौनी, हयात राम, प्रकाश और प्रमोद खर्कवाल सहित कई इंजीनियरों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।
आंदोलनकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए राज्य सरकार पर वार्ता के लिए दबाव बनाने की अपील की है।



फोटो - अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in