• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट में उबाल: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स का बेमियादी धरना तेज, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का मिला समर्थन, शासन पर बेरुखी का आरोप, आंदोलनकारियों का ऐलान अब आर-पार की लड़ाई कांग्रेस विधायक के साथ यूकेडी भी उतरी समर्थन में, धरना स्थल पर गरजे इंजीनियर्स। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-10 14:11:03
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट में उबाल: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स का बेमियादी धरना तेज, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का मिला समर्थन, शासन पर बेरुखी का आरोप, आंदोलनकारियों का ऐलान अब आर-पार की लड़ाई कांग्रेस विधायक के साथ यूकेडी भी उतरी समर्थन में, धरना स्थल पर गरजे इंजीनियर्स।


चंपावत। लोहाघाट में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ बेमियादी धरना प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। शासन की अनदेखी और बेरुखी से नाराज इंजीनियर्स का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। धरना स्थल पर आज क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुशाल सिंह अधिकारी ने सत्यम अधिकारी के साथ पहुंचकर आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि वे डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं और उनकी आवाज को शासन तक मजबूती से उठाएंगे। वहीं यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलनकारियों के समर्थन में उतरकर इस आंदोलन को और मजबूती दी। इंजीनियर प्रबुद्ध शर्मा की अध्यक्षता और ऋषभ शाह के संचालन में आयोजित सभा में आंदोलनकारियों का गुस्सा साफ झलकता दिखा। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर कर्मचारी 60 वर्ष तक सेवा देते हैं, जबकि विधायक और सांसद मात्र 5 साल में पेंशन के हकदार बन जाते हैं। यह व्यवस्था पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल कालाकोटी ने बताया कि शासन स्तर से वार्ता का निमंत्रण मिला था, लेकिन उसका मसौदा आंदोलन को कमजोर करने वाला प्रतीत हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल “झुनझुना” दिखाकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है, जिसे इंजीनियर्स ने सिरे से खारिज कर दिया है। धरना स्थल पर परमानंद पुनेठा, प्रशांत वर्मा, पवन बिष्ट, नरेंद्र मोहन गढ़कोटी, किशोर राठौड़, ललित भट्ट, सुधीर कुमार, रेनू कुमारी, कुमारी अल्का, रामनिवास राणा, चेतन ओली, संदीप कुमार, सचिन पुनेठा सहित कई इंजीनियर्स ने अपने विचार रखते हुए शासन से मांगों को तत्काल मानने की अपील की।
आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी-अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। उधर डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना प्रदर्शन 19वे दिन भी जारी रहा।

फोटो - धरना स्थल पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी आंदोलनकारी डिप्लोमा इंजीनियर्स का समर्थन करते हुए।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in