• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

24 अप्रैल तक करें स्व-गणना, 25 अप्रैल से शुरू होगा मकान सूचीकरण। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-18 16:48:51
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

24 अप्रैल तक करें स्व-गणना, 25 अप्रैल से शुरू होगा मकान सूचीकरण।


चम्पावत 18 अप्रैल 2026, सूवि।

जनपद चम्पावत में भारत जनगणना 2027 के सफल आयोजन को लेकर कार्य किए जा रहे हैं, इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपन्न किया जाएगा, जो इस बार की सबसे प्रमुख विशेषता है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य उत्तराखंड में 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

इस चरण में भवनों की स्थिति, संरचना तथा उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके लिए ‘HLO Application’ के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रह किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

इसके अंतर्गत कोई भी नागरिक स्वयं पोर्टल (sc.census.gov.in) पर जाकर अपना विवरण दर्ज कर सकता है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना पोर्टल सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा, जिससे लोग निर्धारित समयावधि में अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें।

जनगणना की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि यह व्यापक अभियान दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के माध्यम से आधारभूत ढांचे का विवरण संकलित किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण तथा विकास नीतियों के निर्धारण का वैज्ञानिक आधार है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी स्व-गणना पूर्ण कर उसका प्रमाण प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने समस्त जनपदवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा प्रदान की गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं जनकल्याणकारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े ही जनपद के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्व-गणना करें तथा फील्ड में कार्यरत प्रगणकों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in