🔊
थाना पाटी क्षेत्र में भांग की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 21 नाली भांग की फसल नष्ट
चंपावत (उत्तराखंड), 6 मई 2025
उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "नशामुक्त देवभूमि मिशन" के अंतर्गत जनपद चंपावत की पाटी पुलिस ने एक और सशक्त कदम उठाया है। थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोगा बसान क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई लगभग 21 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश और क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में की गई। टीम ने न केवल अवैध खेती को नष्ट किया, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और भांग जैसी नशीली खेती से दूर रहने के लिए जागरूक भी किया।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की नशीली फसलों की खेती न करें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग दें। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम:
1. उप-निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट – चौकी प्रभारी, देवीधुरा
2. हेड कांस्टेबल बच्चे सिंह
3. कांस्टेबल बसंत पांडे
4. कांस्टेबल नरेंद्र सिंह
5. ग्राम प्रहरी – 4
चंपावत पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा उन्मूलन के प्रयासों को और बल देने वाली है।