🔊
चम्पावत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, यहाँ देखें रिजल्ट
देहरादून (उत्तराखंड), 6 मई 2025
चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, अब वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
राज्य भर में हजारों की संख्या में महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन किया था। अब उनका लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है।
रिजल्ट देखने के लिए:
अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecduk.in/ पर विजिट करें।
संबंधित जिले और पद के अनुसार अपना नाम और चयन स्थिति देखें।
अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी सूचना पत्र (नोटिस) या फोटो को ध्यान से पढ़ें।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: