• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

दिगालीचौड़ हादसे के पीड़ित परिवार को मिली राहत-डीएम कार्यालय में सौंपा गया 2 लाख का चेक, सड़क दुर्घटना में मृत शिवराम के परिवार को पहली बार योजना का लाभ, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से बंधी उम्मीद (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-21 18:05:17
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

दिगालीचौड़ हादसे के पीड़ित परिवार को मिली राहत-डीएम कार्यालय में सौंपा गया 2 लाख का चेक, सड़क दुर्घटना में मृत शिवराम के परिवार को पहली बार योजना का लाभ, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से बंधी उम्मीद


चंपावत। दिगालीचौड़-रौसाल मार्ग में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत के बाद उसका परिवार पूरी तरह असहाय हो गया था। सरकार से मिलने वाली राहत राशि को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब प्रशासन की पहल से पीड़ित परिवार को राहत मिलनी शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने मृतक शिवराम की विधवा माया देवी को मुख्यमंत्री राहत योजना के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना सहायता योजना के तहत दिया गया पहला चेक बताया जा रहा है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल पीड़ित परिवार को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि तत्काल मृतक के बेटे का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र भी बनवाकर सौंप दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रमाण पत्र से भविष्य में परिवार को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में मदद मिलेगी।
पीड़ित परिवार, जो कभी जिलाधिकारी कार्यालय के भीतर आने में भी संकोच करता था, आज उसे वहां सम्मान और सहारा दोनों मिला। विधवा माया देवी अपने बेटे पंकज, बेटी बबीता और परिजनों के साथ जब कार्यालय पहुंचीं, तो उन्हें उम्मीद से कहीं अधिक संवेदनशील व्यवहार देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी की कार्यशैली अलग है-दुर्घटना हो या कोई आपदा, प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है। गंभीर मरीजों को पहली बार हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए भेजने जैसी पहल भी की गई है। वहीं वन्यजीव हमलों और अन्य आपात स्थितियों में भी त्वरित राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पूर्व प्रधान ईश्वर रामदेव ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी के बारे में जो सुना था, आज उसे साकार होते देखा। उनका मानना है कि यदि अन्य अधिकारी भी इसी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, तो आम लोगों की समस्याओं का समाधान और बेहतर तरीके से हो सकता है।




फोटो जिलाधिकारी कार्यालय में मृतक शिवराम की विधवा माया देवी को ₹2 लाख का चेक सौंपते जिला पंचायत अध्यक्ष, साथ में मौजूद जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in