• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज, देवीधुरा को मिलेगा सुनियोजित शहरी विकास का नया स्वरूप, नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-13 13:46:36
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज, देवीधुरा को मिलेगा सुनियोजित शहरी विकास का नया स्वरूप, नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।


चम्पावत 13 मई 2026, सूवि।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मां वाराही धाम देवीधुरा क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है।

व्यापार मंडल देवीधुरा एवं स्थानीय जनता की मांग पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शहरी विकास निदेशालय ने जिलाधिकारी चम्पावत से विस्तृत आख्या एवं तकनीकी प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले के लिए देशभर में पहचान रखने वाला देवीधुरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से यहां आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) के निर्धारित मानकों के अनुरूप क्षेत्र का परीक्षण कर आवश्यक संस्तुति रिपोर्ट शीघ्र शासन को प्रेषित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि देवीधुरा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार भी है।

नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा, जिससे स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल देवीधुरा का सुनियोजित विकास क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं आर्थिक अवसरों का सृजन भी करेगा। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं में मजबूती आने से क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और सुव्यवस्थित शहरी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in