• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

उत्तराखंड में लौट रही गांवों की रौनक, युवाओं के चेहरों पर मुस्कान हमारी नीतियों की सफलता का प्रमाण- मुख्यमंत्री धामी, देवीधुरा के बाराही धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां। (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-17 22:13:33
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

उत्तराखंड में लौट रही गांवों की रौनक, युवाओं के चेहरों पर मुस्कान हमारी नीतियों की सफलता का प्रमाण- मुख्यमंत्री धामी, देवीधुरा के बाराही धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।


लोहाघाट। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड में युवाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है और यदि वर्तमान कार्यकाल की तुलना पूर्ववर्ती सरकारों से की जाए तो साफ दिखाई देता है कि जनता की उम्मीदों को नए पंख मिले हैं। देवीधुरा स्थित बाराही धाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं, जिससे युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल विरोधी कड़े कानून ने युवाओं की उम्मीदों को मजबूती दी है। वहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास से राज्य में पर्यटन और रोजगार दोनों बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि गांवों को नया स्वरूप देकर उन्हें शक्ति धाम और शिव धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे पलायन कर चुके लोग भी अब अपनी माटी की ओर लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आदि कैलाश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद वहां पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं और क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एक मजबूत कवच साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, हेलीपोर्ट और एयरपोर्ट विकास कार्यों के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों को सम्मान के अनुरूप रोजगार से जोड़ा जा रहा है तथा शहीदों की वीरांगनाओं को राष्ट्रीय धरोहर मानते हुए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी तेजी से कार्य हो रहा है और गांवों से नई प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। सशक्त भू-कानून के चलते 12 हजार एकड़ भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते कार्यों से विद्युत उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की निरंतर बढ़ती ताकत के पीछे समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं की क्षमता और वैचारिक मजबूती को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है, जबकि अन्य दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है, जिसके चलते लाखों माताएं-बहनें आज अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं।
कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलती परिस्थितियों और उत्तराखंड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी को राष्ट्र और प्रदेश की मजबूती के लिए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां देश सुरक्षित है, जबकि अन्य राज्यों में आतंकवादियों और देशद्रोहियों को संरक्षण मिल रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।




फोटो : प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in