🔊
दुःखद समाचार : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़वाल सांसद रहे भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का दुखद समाचार सामने आया है। उनके निधन से पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
जनरल खंडूरी अपनी ईमानदार छवि, सादगी और जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने राजनीति और सेना दोनों क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उत्तराखंड के विकास और सुशासन के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।
उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।