• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लडवाल फाउंडेशन द्वारा चम्पावत के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, जिलाधिकारी ने बढ़ाया हौसला। (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-19 15:08:30
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लडवाल फाउंडेशन द्वारा चम्पावत के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, जिलाधिकारी ने बढ़ाया हौसला।


चंपावत 19 मई 2026, सूवि।

लडवाल फाउंडेशन चम्पावत द्वारा स्वर्गीय श्री दिवान सिंह लड़वाल की स्मृति में इंडस नेशनल स्कूल, लड़वाल एस्टेट में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष चम्पावत जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर 5वां और इंटरमीडिएट में 4था स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिला सभागार में मेधावियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बच्चों की सफलता में परिवार की भूमिका की सराहना की। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 96.20% अंकों के साथ हिमानी उप्रेती ने जनपद में प्रथम (प्रदेश में 7वां) स्थान प्राप्त किया, जबकि संगीता भट्ट एवं पवन रावत दूसरे और जलज आली तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.80% अंक पाकर यश अवस्थी ने जनपद में पहला (प्रदेश में 18वां) हासिल किया, वहीं रिया चौबे दूसरे, सांची जोशी व मयंक जोशी तीसरे, हंसा भट्ट चौथे और हेमा नायक पांचवें स्थान पर रहीं। इस वर्ष प्रदेश की टॉप-25 वरीयता सूची में चम्पावत के कुल 11 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों पर संवाद किया और उन्हें एनडीए व यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि इस वर्ष जनपद में हाईस्कूल का परिणाम 94.80% और इंटरमीडिएट का परिणाम 93.10% रहा।
कार्यक्रम में हाईस्कूल की मेरिट में स्थान पाने हिमानी उप्रेती को 31 हजार, संगीता भट्ट व पवन सिंह को 21-21 हजार, जलज ओली को 11 हजार, नरेंद्र कुमार को 2500, जबकि इंटर की मैरिड सूची में यश अवस्थी को 51 हजार, रिया चौबे को 31 हजार रुपए, सांची जोशी व मयंक जोशी को 21-21 हजार रुपए जबकि हंसा भट्ट और हेमा नायक को 25-25 सौ रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर कुल 11 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
लड़वाल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष 2015-16 से उनकी ओर से लगातार किया जा रहा है जिससे कि कमजोर वर्ष के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। साथ ही उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे, श्री मुकेश महराना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी सहित मा जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in