🔊
STF और थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को 129 ग्राम हीरोइन के साथ किया गिरप्तार।
उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक आरोपी को 129 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश मौर्य निवासी बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली से कम दाम में हीरोइन लाकर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। STF अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
बरामदगी में 129 ग्राम हीरोइन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत STF लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस या STF को दें।
STF हेल्पलाइन: 0135-2656202, 9412029536
(सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा)