• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मीठे रीठे के चमत्कार से गूंजा रीठा साहिब, तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ। (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-29 19:47:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मीठे रीठे के चमत्कार से गूंजा रीठा साहिब, तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ।


लोहाघाट। दुनिया में मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले का पारंपरिक शुभारंभ हो गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने विधिवत उद्घाटन कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान एसडीएम नितेश डांगर, वीडीओ मोनिका पाल, तहसीलदार चंद्रा सिंह हरकोरिया, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, दिल्ली से आए बाबा सुरेंद्र सिंह, ट्रस्टी अजीत पाल सिंह, मलकीत सिंह, अजीत सिंह, गुरुवंत सिंह (सोनी), दलजीत सिंह, हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश-विदेश से पहुंचे सिख संगत ने सीडीओ एवं प्रशासनिक अधिकारियों का भावपूर्ण स्वागत किया। सीडीओ डॉ. खाती ने दीवान हाल में माथा टेककर उत्तराखंड राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दिल्ली के कारसेवा प्रमुख बाबा गुरुवचन सिंह ने संगत को आशीर्वाद दिया। वहीं बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा श्याम सिंह और गुरुद्वारा समन्वयक अजीत पाल सिंह ने सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती तथा एसडीएम नितेश डांगर को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
बाबा गुरुवचन सिंह ने कहा कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में चंपावत जिला प्रशासन और पुलिस हर वर्ष उल्लेखनीय सहयोग प्रदान करते हैं, जिसके लिए संगत सदैव आभारी रहेगी।
मुख्य अतिथि डॉ. जी.एस. खाती ने कहा कि गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के कारण चंपावत जिले को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान मिली है। यहां आने वाले श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म मानव कल्याण और सेवा का संदेश देता है तथा जहां भी मानवता को सहायता की आवश्यकता हुई, वहां सिख समाज ने सबसे पहले पहुंचकर सेवा धर्म निभाया।
उन्होंने गुरु नानक देव जी महाराज से जुड़ी मान्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके चरण पड़ने से यह स्थान पवित्र तीर्थ बना और उनकी आध्यात्मिक शक्ति से कड़वे रीठे में मिठास आ गई। साथ ही लधिया नदी के अहंकार को समाप्त करने के लिए छोटी रतिया नदी को शक्ति प्रदान की गई थी। गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की लड़ी निरंतर जारी है। दीवान हाल में गुरुवाणी और शबद कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। तीर्थयात्रियों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानाभाव के चलते श्रद्धालु मत्था टेकने और लंगर छकने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के अनुसार अब तक करीब 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सीडीओ ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। नवनिर्मित पार्किंग स्थल में सुगम पार्किंग व्यवस्था से श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए। वहीं आवागमन के लिए लधिया नदी पर अस्थायी पुल बनाया गया है। पेयजल, विद्युत, चिकित्सा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिहार के पटना साहिब से मुखिया रंजीत सिंह भी मेले में पहुंच चुके हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

फोटो कैप्शन:तीन दिवसीय जोड़ मेले का उद्घाटन करते सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती, साथ में बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा श्याम सिंह एवं एसडीएम नितेश डांगर।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in