🔊
गंगोलीहाट में कांग्रेस की बैठक, 4 जून को राहुल गाँधी की अल्मोड़ा जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार।
गंगोलीहाट। आगामी 4 जून 2026 को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक राहुल गाँधी की विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत की अगुवाई में हुई बैठक में जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।
बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार खजान चन्द्र गुड्डू समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को 4 जून को अल्मोड़ा पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि राहुल गाँधी की यह जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में नया संदेश देगी और आम जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसभा को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष निशांत उप्रेती, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह रौतेला, नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, बलवंत सिंह मेहरा, हयात सिंह बोरा, रमा खाती, नारायण बोहरा, रिंकी बिष्ट, मालती आर्य, पूरन राम और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजू बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ, जनता के साथ, हाथ से हाथ जोड़ेंगे, कांग्रेस को और मजबूत करेंगे तथा “बूथ-बूथ तक कांग्रेस का विस्तार, जनता के अधिकारों का सम्मान के नारों के साथ “4 जून अल्मोड़ा चलो” का आह्वान किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: