🔊
चंपावत वन प्रभाग में वन दरोगा पद पर निवेदिता राय की नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर।
चंपावत। उत्तराखंड वन विभाग की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में चंपावत वन प्रभाग के लिए वन दरोगा पद पर निवेदिता राय की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति की सूचना सामने आने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक, उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार वन दरोगा संवर्ग में सीधी भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न वन प्रभागों में तैनाती दी गई है। इसी क्रम में निवेदिता राय को चंपावत वन प्रभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वन विभाग में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर लोगों ने खुशी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनकी नियुक्ति से विभाग को मजबूती मिलेगी और चंपावत वन प्रभाग में बेहतर कार्य होने की उम्मीद है।
नियुक्ति के साथ ही निवेदिता राय को निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: