• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, पीसीएस परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-02 10:32:36
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, पीसीएस परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता


टनकपुर। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई इबारत लिखते हुए टनकपुर के ककरालीगेट निवासी अंजली चंद ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक नगर आयुक्त (असिस्टेंट Municipal कमिश्नर ) पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
वर्तमान में अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा में उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत अंजली चंद की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। जैसे ही उनके चयन की सूचना क्षेत्र में पहुंची, उनके आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंजली चंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा St. फ्रांसिस स्कूल , टनकपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने Nosegay पब्लिक स्कूल , खटीमा से इंटरमीडिएट तथा अमिटी यूनिवर्सिटी , नोएडा से एम.एससी. एप्लाइड मैथ्स की शिक्षा ग्रहण की। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंजली ने प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर क्षेत्र की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है।

उनके पिता प्रकाश चंद सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी हैं, जबकि माता दीपा चंद गृहिणी हैं। अंजली ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अधिक से अधिक रिवीजन तथा समसामयिक विषयों की जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की कुंजी है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए अंजली ने कहा कि कम संसाधनों को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। यदि मेहनत ईमानदारी से की जाए तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अंजली चंद की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी सफलता आज टनकपुर ही नहीं, बल्कि पूरे चम्पावत डिस्ट्रिक्ट के लिए गर्व का विषय बन गई है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in