🔊
मुख्यमंत्री धामी से मिले गुरु गोरखनाथ धाम के महंत योगी रामनाथ, मंदिर विकास कार्यों पर हुई चर्चा।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में श्री गुरु गोरखनाथ धाम के महंत योगी रामनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महंत योगी रामनाथ ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, गोरख धूना की पवित्र भभूति एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, गोरख धूना (मंच, चंपावत) के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें हेलीपैड निर्माण, सत्संग हॉल, बाउंड्री वॉल तथा हराम से श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर तक पैदल मार्ग के पक्कीकरण एवं चौड़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल रहे। महंत योगी रामनाथ ने बताया कि इन योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई है और आने वाले समय में इन कार्यों के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
महंत योगी रामनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूरे उत्तराखंड, विशेषकर चंपावत जनपद को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ महाराज से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।
श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, गोरख धूना मंच-तल्लादेश, चंपावत क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसके विकास से धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: