• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पाटी की चुनावी जंग में पवनदीप फैक्टर की एंट्री, जीजा नारायण लाल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, इंडियन आइडल विजेता की मौजूदगी से गरमाई सियासत, शक्ति प्रदर्शन रैली ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-07 19:29:46
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पाटी की चुनावी जंग में पवनदीप फैक्टर की एंट्री, जीजा नारायण लाल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, इंडियन आइडल विजेता की मौजूदगी से गरमाई सियासत, शक्ति प्रदर्शन रैली ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी।


लोहाघाट। नवसृजित नगर पंचायत पाटी के पहले चुनाव में मुकाबला अब पूरी तरह दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल होता जा रहा है। एक ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशी नवीन राम के प्रचार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और दर्जा राज्यमंत्री सहित कई दिग्गज अपनी ताकत झोंक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शनिवार को चुनावी मैदान में एक ऐसी एंट्री हुई जिसने पूरे क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बदल दिया। इंडियन आइडल विजेता और उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन ने अपने जीजा एवं निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल के समर्थन में पाटी पहुंचकर विशाल शक्ति प्रदर्शन रैली में भाग लिया। उनके पहुंचते ही चुनावी माहौल में नया जोश देखने को मिला और समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। पाटी की सड़कों पर निकली इस रैली में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। "नारायण-नारायण" और अन्य चुनावी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संदेश देने की कोशिश की कि निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल भी मुकाबले में मजबूत स्थिति में हैं।
पवनदीप राजन ने लोगों से अपने जीजा नारायण लाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ सेल्फी लेने और उन्हें देखने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पवनदीप की लोकप्रियता का असर युवा मतदाताओं पर पड़ सकता है और इससे चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित नवीन राम, निर्दलीय नारायण लाल और पार्वती देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। तीनों उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन नारायण लाल के समर्थन में हुए इस शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी चर्चा को नया मोड़ दे दिया है।
हालांकि अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में है। 9 जून को मतदान और 11 जून को मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नवसृजित पाटी नगर पंचायत की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है। फिलहाल पवनदीप राजन की एंट्री और नारायण लाल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब चुनावी रण में उनकी दावेदारी को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। चर्चा का विषय क्या पवनदीप राजन का स्टारडम पाटी नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल को बड़ा फायदा पहुंचाएगा, या फिर भाजपा का संगठनात्मक दमखम भारी पड़ेगा? इसका जवाब अब जनता 9 जून को मतदान के जरिए देगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in