🔊
विवाह में नशे में टैक्सी चलाना पड़ा भारी: चंपावत पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
चंपावत, 13 मई 2025:
शादी-विवाह के सीजन में लापरवाह टैक्सी चालकों पर चंपावत पुलिस की सख्ती जारी है। कोतवाली चंपावत पुलिस ने सोमवार को मुडियानी स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया और उसका वाहन सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, टैक्सी (ईको वाहन संख्या UK03-TA-2241) को चालक खतरनाक तरीके से चला रहा था। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह न केवल वाहन के कागजात दिखाने में असमर्थ रहा, बल्कि नशे की हालत में भी पाया गया। शक होने पर चालक को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में शराब के सेवन की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार चालक की पहचान मनोज कुमार (पुत्र रमेश राम, उम्र 37 वर्ष, निवासी मुडियानी, थाना व जनपद चंपावत) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर लिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक ललित पाण्डेय
सिपाही भुवन वर्मा
सिपाही तारा दत्त
सिपाही जगमोहन
चंपावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।
जय हिंद जय उत्तराखंड
(रिपोर्ट: चंपावत न्यूज नेटवर्क)