• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट 132 केवी उपकेंद्र हुआ चालू, चम्पावत जिले की बिजली व्यवस्था को मिली नई ताकत, लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से मिलेगी राहत, चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा व बाराकोट क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-10 18:18:25
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट 132 केवी उपकेंद्र हुआ चालू, चम्पावत जिले की बिजली व्यवस्था को मिली नई ताकत, लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से मिलेगी राहत, चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा व बाराकोट क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ।


लोहाघाट। सीमांत जनपद चम्पावत में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सशक्त उत्तराखंड’ और ‘आदर्श चम्पावत’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए लोहाघाट स्थित 132/33 केवी पीटीसीयूएल उपकेंद्र को सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ से लोहाघाट उपकेंद्र तक विद्युत आपूर्ति स्थानांतरण का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा, बाराकोट सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वर्षों से चली आ रही लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नए उपकेंद्र के संचालन से न केवल आम उपभोक्ताओं बल्कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों, लघु उद्योगों और सरकारी संस्थानों को भी स्थिर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के अधिशासी अभियंता विजय सरकारिया ने बताया कि उपकेंद्र को चार्ज करने और लाइन स्थानांतरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सामान्य और सुचारू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नए उपकेंद्र के संचालन से भविष्य में बिजली की उपलब्धता, स्थिरता और गुणवत्ता में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।





फोटो - लोहाघाट स्थित 132/33 केवी पीटीसीयूएल उपकेंद्र के सफलतापूर्वक चार्ज होने के बाद विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करते अधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in