• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के विजन के अनुरूप चम्पावत में 17 से 20 जून तक आयोजित होंगे भव्य जनकल्याण शिविर, सरकारी योजनाओं का मौके पर ही मिलेगा लाभ। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-17 16:29:31
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के विजन के अनुरूप चम्पावत में 17 से 20 जून तक आयोजित होंगे भव्य जनकल्याण शिविर, सरकारी योजनाओं का मौके पर ही मिलेगा लाभ।


चंपावत 17 जून 2026, सूवि

प्रदेश के मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के 'अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने' के विजन और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की परिकल्पना के दृष्टिगत, जनपद चम्पावत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 17 से 20 जून, 2026 तक चार दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविरों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है।

शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री जी के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाना और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करना है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में कार्यक्रम के अनुसार शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत 17 जून (बुधवार) को नगर पालिका परिषद चम्पावत, 18 जून (गुरुवार) को नगर पालिका परिषद लोहाघाट व नगर पंचायत बनबसा, 19 जून (शुक्रवार) को नगर पालिका परिषद टनकपुर और 20 जून (शनिवार) को नगर पंचायत पाटी में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों की खुशहाली के लिए 17 जून को विकास खण्ड चम्पावत, 18 जून को विकास खण्ड लोहाघाट, 19 जून को विकास खण्ड पाटी और 20 जून को विकास खण्ड बाराकोट में भव्य जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी विजन के अनुरूप, ये शिविर जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्कों, नगर निकायों या जिला पंचायत कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे जहाँ आम जनता की आवाजाही सबसे सुगम हो।

इस भव्य आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल स्थापित कर जनसामान्य को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और पीएम-जनमन जैसी महत्वपूर्ण केंद्रीय और राज्य स्तरीय कल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष पंजीकरण काउंटर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को शिविर में लाकर उनका हक दिलाया जा सके।

शिविरों को और अधिक रचनात्मक व जनोपयोगी बनाने के लिए आयोजन स्थल पर ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, लाभार्थियों के अनुभवों को साझा करने के कार्यक्रम और मुख्यमंत्री जी के जनकल्याणकारी विजन की सफलता को दर्शाती कहानियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
इसके साथ ही, शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का पंजीकरण कर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि जनता को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को मा मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in