• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

उत्तराखंड में बेरोजगार 1.25 लाख, लेकिन खाली पड़ी हैं 2.5 लाख नौकरियां राजशेखर जोशी, सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष बोले युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा; स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों में अपार संभावनाएं। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-20 19:06:12
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

उत्तराखंड में बेरोजगार 1.25 लाख, लेकिन खाली पड़ी हैं 2.5 लाख नौकरियां राजशेखर जोशी, सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष बोले युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा; स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों में अपार संभावनाएं।


चम्पावत। उत्तराखंड में विकास, रोजगार और उद्यमिता की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, आवश्यकता केवल दूरदर्शी सोच और प्रभावी क्रियान्वयन की है। यह बात सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ एवं कॉरपोरेट जगत की प्रतिष्ठित हस्ती राजशेखर जोशी ने मॉडल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों में सामने आया है कि उत्तराखंड में लगभग सवा लाख युवा बेरोजगार हैं, जबकि राज्य में करीब ढाई लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। समस्या अवसरों की कमी नहीं, बल्कि युवाओं की रुचि, कौशल और उपलब्ध रोजगार के बीच समन्वय की है। इसी दिशा में सेतु आयोग ने पिछले दो वर्षों के दौरान कई नवाचार आधारित विकास और रोजगार मॉडल तैयार किए हैं, जिन्हें भारत सरकार के नीति आयोग ने भी सराहा है।
राजशेखर जोशी ने बताया कि आयोग लगातार युवाओं से संवाद कर उनकी रुचि, क्षमता और कौशल का आकलन कर रहा है। इसके लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं को उत्तराखंड से जोड़ा गया है, जो युवाओं को उनके घर के आसपास ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वन संपदा का उपयोग कर सहारनपुर जैसे शहरों में बड़े उद्योग संचालित हो रहे हैं, जबकि राज्य स्वयं इस क्षेत्र में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं रखता है। इसी तरह मधुमक्खी पालन के लिए आवश्यक बॉक्स भी बाहरी राज्यों से मंगाए जा रहे हैं, जबकि उनका निर्माण स्थानीय स्तर पर कर हजारों युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवाओं को केवल 10-15 हजार रुपये की नौकरी पाने की मानसिकता से बाहर निकलना होगा। उन्हें अपनी क्षमता पहचानकर उद्यमिता की ओर बढ़ना चाहिए, ताकि वे स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकें।
जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में कृषि, बागवानी, जैविक उत्पाद, पर्यटन, कुटीर उद्योग और नवाचार आधारित उद्यमों में असीम संभावनाएं हैं। वर्ष 2047 तक उत्तराखंड देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। उन्होंने एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए चिंता जताई कि राज्य के लगभग 45 प्रतिशत जल स्रोत सूख चुके हैं। जल संरक्षण, टिकाऊ खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को उन्होंने भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती बताया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे किसानों और उद्यमियों की सराहना की जो अपने पुरुषार्थ और नवाचार के बल पर न केवल अपनी तकदीर बदल रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं। किसान नेता नरेंद्र मेहरा ने बताया कि सेतु आयोग द्वारा जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के लिए किए गए नवाचारों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिससे किसान दोबारा खेती की ओर लौटने लगे हैं। राजशेखर जोशी ने कहा कि यदि युवाओं की रुचि और क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो उत्तराखंड रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला राज्य बन सकता है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in