🔊
युवराज पांडेय की बड़ी सफलता, CUET परीक्षा में 98.79 पर्सेंटाइल से बढ़ाया प्रदेश का मान।
चम्पावत/उत्तराखंड। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) पद पर तैनात अधिकारी के पुत्र युवराज पांडेय ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 98.79 ओवरऑल पर्सेंटाइल हासिल की है। 23 जून को घोषित हुए CUET-UG 2026 के परिणामों में युवराज की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
युवराज पांडेय ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंग्रेजी में 98.88 पर्सेंटाइल, जीव विज्ञान में 97.79 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 96.85 पर्सेंटाइल, भौतिक शिक्षा में 99.61 पर्सेंटाइल तथा भौतिक विज्ञान में 98.49 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
युवराज की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग रहा। उनके पिता वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) के पद पर कार्यरत हैं। पुत्र की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
CUET-UG देश की प्रमुख विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसमें इस वर्ष लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। ऐसे प्रतिस्पर्धी माहौल में 98.79 पर्सेंटाइल प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
न्यूज़ चम्पावत परिवार की ओर से युवराज पांडेय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🎉
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: