🔊
चम्पावत के अनिल कोठारी ने रचा इतिहास, UPSC में वैज्ञानिक पद पर देशभर में हासिल की 7वीं रैंक, आर्थिक संघर्ष के बीच मेहनत से लिखी सफलता की नई इबारत, इसी वर्ष रसायन विज्ञान में पूरी की पीएचडी।
चम्पावत। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच अपने सपनों को साकार करते हुए चम्पावत के छतार वार्ड निवासी अनिल कोठारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में भारत सरकार के वैज्ञानिक (Scientist) पद के लिए ऑल इंडिया 7वीं रैंक प्राप्त कर जिले और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
अनिल कोठारी ने इसी वर्ष भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून से रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
अनिल की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक अभावों के कारण अपने सपनों को अधूरा मान लेते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी बाधा सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती।
अनिल कोठारी की इस उपलब्धि पर पूरे चम्पावत में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फोटो - अनील कोठारी