🔊
जनप्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन, सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री धामी पहुंचे चम्पावत, विकास कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को एसएसबी हेलीपैड, चम्पावत पहुंचे।
मुख्यमंत्री के आगमन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा जोशी, सुंदर बोहरा, गोविन्द सामंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को उत्तराखंड पुलिस द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: