🔊
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में उमड़ी जनभागीदारी, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल
थल (पिथौरागढ़), 13 जुलाई 2026। न्याय पंचायत पुरानाथल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थल में सोमवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, सुशासन, समर्पण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल, गंगोलीहाट विधायक श्री फकीर राम टम्टा, बेरीनाग मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य थल रितिक पांडे, जिला मंत्री इन्द्र धानिक, पूर्व जिला महामंत्री दीपक कार्की, महेश जी, त्रिभुवन भंडारी, भीम कुमार, देवराज रोतेला तथा सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्रों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना रहा।