• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। , >>> SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग। , >>> लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड बागेश्वर

बागेश्वर में सावन के पहले सोमवार पर बड़ा हादसा, सरयू नदी में बहा 7 वर्षीय मासूम (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-20 16:18:58
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बागेश्वर में सावन के पहले सोमवार पर बड़ा हादसा, सरयू नदी में बहा 7 वर्षीय मासूम


बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से सावन के पहले सोमवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिवालय मंदिर में पूजा के लिए अपनी मां के साथ पहुंचे 7 वर्षीय बालक राकेश का पैर सरयू नदी से पानी भरते समय फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव में बह गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ नदी से जल लेने गया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह उफनती सरयू नदी में गिर गया। घटना के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

प्रत्यक्षदर्शी रोशन गड़िया ने बताया कि उन्होंने बच्चे को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और करीब 50 मीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन तेज धारा के कारण उसे नहीं बचाया जा सका।

परिजनों के अनुसार, राकेश कक्षा 2 का छात्र था। उसके पिता नारायण सिंह निजी नौकरी करते हैं। परिवार मूल रूप से लाइर गांव का निवासी है और फिलहाल कपकोट में किराये के मकान में रहकर बच्चों की पढ़ाई करवा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। नदी में लापता बच्चे की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मासूम जल्द सुरक्षित मिल जाए और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, कथित ठेकेदार पर पुराने सामान की बिक्री और दुकानदारों का भुगतान रोकने के आरोप।

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in