• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-10 20:24:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।


चम्पावत, 10 अगस्त 2026 (सू.वि.)

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 228 एवं 229 के लिए 1.87 करोड़ की प्रथम किश्त जारी।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित घोषणा संख्या 228/2026 एवं 229/2026 के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा कुल 389.60 लाख (3.89 करोड़ रुपये) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन घोषणाओं के अंतर्गत घोषणा संख्या 228/2026 के लिए 158.04 लाख रूपए तथा घोषणा संख्या 229/2026 के लिए 231.56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 187.40 लाख (1.87 करोड़ रुपये) की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूर्ण कराया जाएगा, ताकि इनका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके।

शासन ने स्वीकृत कार्यों की निरंतर निगरानी, निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक तीन माह में प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यस्थल पर स्वीकृत कार्य, लागत, कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक विवरण वाला स्थायी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मा.मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए धनराशि जारी होने से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी ।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in