🔊
गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा
गंगोलीहाट। नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर 45 विधानसभा गंगोलीहाट क्षेत्र में “मोदी मिशन नशामुक्त अभियान” चलाया जा रहा है। भाजपा से विधानसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे एडवोकेट सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान को विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की सहभागिता मिलने का दावा किया गया है।
अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार अभियान में युवाओं के साथ-साथ मातृशक्ति, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की भी सहभागिता देखने को मिल रही है।
अभियान के प्रथम दिवस गणाई मंडल के बूथ बटगेरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सिरसोली दीपक कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा बनकोटी, पूर्व प्रधान बटगेरी गोविंद सिंह तथा ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौजूद रहे।
अभियान के दूसरे दिन गणाई मंडल के बूथ राम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुकना चंदन बोरा ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मथुरा सिंह बोरा, ग्राम प्रधान बिरौली जोग सिंह और महिला अध्यक्ष राखी महरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को सभी मंडलों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है।
अभियान के माध्यम से नशे को ना, नई पीढ़ी को हां का संदेश देते हुए नशामुक्त गंगोलीहाट और सशक्त उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने की अपील की गई।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: