🔊
ताज़ा खबर: चम्पावत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 मापी गई
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के मउनाली क्षेत्र के पास था, जिसकी तीव्रता 4.5 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई।
उत्तराखंड के चम्पावत जिले में भी झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है। आम जनता से अपील की गई है कि वे शांत रहें, किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें...
--
समय: 23 मई 2025, रात 1:33 बजे
भूकंप का केंद्र: मउनाली, नेपाल से 2 किमी दूर
प्रभावित क्षेत्र: नेपाल और भारत (उत्तराखंड, बिहार सहित)
रिक्टर पैमाने पर तीव्रता: 4.5