🔊
वायरल वीडियो : काफल खाते गिरे या स्वास्थ्य बिगड़ा? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर चर्चाएं तेज
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं—कोई कह रहा है कि वह काफल खाते हुए फिसल गए, तो किसी का कहना है कि यह घटना बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण हुई।
हालांकि अभी तक इस वीडियो को लेकर हरीश रावत या कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं, तो कई समर्थक उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं।
हरीश रावत को उत्तराखंड की राजनीति में जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। वह अक्सर आम लोगों के बीच जाकर पहाड़ी जीवनशैली और परंपराओं को अपनाते हुए दिखाई देते हैं। काफल जैसे पारंपरिक फलों के प्रति उनका प्रेम और पहाड़ों के प्रति लगाव जनता को हमेशा आकर्षित करता रहा है।
वायरल वीडियो भले ही कुछ क्षणों का हो, लेकिन इससे एक बार फिर यह साबित होता है कि हरीश रावत आमजन से जुड़ाव रखने वाले नेता हैं, जिनकी हर छोटी-बड़ी गतिविधि लोगों का ध्यान खींचती है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो की असली वजह क्या है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: