🔊
थाना बनबसा पुलिस ने 7.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
चंपावत: पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना बनबसा पुलिस ने धनुषपुल चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कुल 7.98 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद साउद (26 वर्ष) पुत्र जय बहादुर साउद और डमर साउद पुत्र केशव साउद, दोनों निवासी शल्लाफाटा नगरपालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने विनोद साउद के पास से 6.07 ग्राम और डमर साउद के पास से 1.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।
इस मामले में थाना बनबसा में मु0अ0सं0 26/2025 अंतर्गत धारा 8/22/27/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 जितेंद्र सिंह बिष्ट
2. हे0का0 संजय कुमार
3. का0 ललित कुमार
4. कानि0 अनिल कुमार
5. कानि0 जगदीश सिंह
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।