🔊
चंपावत पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा एक्शन, 60 नाली भूमि में फैली अवैध भांग की खेती नष्ट
चंपावत, 12 मार्च 2025 – जनपद चंपावत में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रीठासाहिब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल डांडा के तोक पलड़ा क्षेत्र में 60 नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती नष्ट कर दी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ BNSS की धारा 126/135 के तहत कानूनी कार्रवाई की है।
अवैध भांग की खेती पर पुलिस का शिकंजा
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जिले में अवैध भांग की खेती और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध भांग को पूरी तरह से नष्ट किया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी खेती पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष: उ.नि. कमलेश भट्ट
उ.नि.: देवेन्द्र बिष्ट
हे.कानि.: राजेन्द्र प्रसाद
कानि.: संदीप बोहरा
हो.गा.: रामदयाल
पीआरडी: के.डी. भट्ट
ग्राम चौकीदार: विक्रम सिंह, मोहन सिंह, कुशल राम
चंपावत पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:


