🔊
NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग
चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का कार्य किए जाने के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण कई बार यातायात अनियंत्रित होने की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
जनसुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग की ओर से घाट बैंड पर मलवा हटाने का कार्य पूरा होने तक आगामी कुछ दिनों के लिए यातायात नियंत्रण हेतु पुलिस कांस्टेबल अथवा पीआरडी जवान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
विभाग का कहना है कि कार्यस्थल पर यातायात नियंत्रण के लिए जवानों की तैनाती होने से वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। साथ ही मलवा हटाने के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और किसी अप्रिय घटना की आशंका को भी कम किया जा सकेगा।
जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।